ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

पाकिस्तान के नए कोच ने शुभमन गिल को बताया वर्ल्ड क्लास प्लेयर, IPL 2024 में कप्तानी देख कही बड़ी बात

शुभमन गिल का फॉर्म भले ही IPL 2024 में गोते लगा रहा है. लेकिन, इसके बावजूद पाकिस्तान के व्हाइट बॉल क्रिकेट के नए कोच ने उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने गिल का समर्थन किया है. उनकी काबिलियत पर भरोसा जताया है. पाकिस्तान के नए बने व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन हैं, जो कि फिलहाल IPL 2024 में गुजरात टाइटंस के मेंटॉर हैं. IPL 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की हालत खराब है. टीम ने अब तक खेले 11 मैच में सिर्फ 4 ही जीते हैं. लेकिन, इसके बावजूद कर्स्टन उनकी कप्तानी से प्रभावित नजर आए.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मस्ट विन मैच से पहले कर्स्टन ने कहा कि गिल बतौर कप्तान काफी परिपक्व हैं और वो अगले 3 मैच में अपने खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकलवाने की क्षमता रखते हैं. IPL 2024 में गुजरात टाइटंस का तो हाल बुरा है ही. चिंता वाली बात ये भी है कप्तान शुभमन का बल्ला भी नहीं चल रहा.

गिल वर्ल्ड क्लास प्लेयर- गैरी कर्स्टन

गैरी कर्स्टन ने CSK से मुकाबले से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें लगता है कि गिल अपनी कप्तानी को एंजॉय कर रहे हैं. उन्हें अभी मास्टरी हासिल करने में वक्त लगेगा. लेकिन मेरा मानना है कि वो इस रोल को एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. और, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि अगले 3 मैचों में वो 1 या 2 अच्छे परफॉर्मेन्स भी देते दिखेंगे.

IPL 2024 में गिल की बल्लेबाजी का ग्राफ गिरा

शुभमन गिल ने IPL के पिछले सीजन में खेले 17 मैचों में 890 रन बनाए थे. वो लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. लेकिन, IPL 2024 में उनकी कहानी ठीक उलट है. यहां अब तक खेले 11 मैचों में शुभमन के बल्ले से 137.61 की स्ट्राइक रेट से 322 रन ही निकले हैं. ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर CSK को हराकर अगर गुजरात को टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखनी है तो गिल को अपने खराब फॉर्म पर नकेल कसनी होगी.

Related Articles

Back to top button