ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

मल्लिकार्जुन खरगे को ECI की फटकार, कहा- चुनाव बाधित करने की कोशिश

लोकसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जमकर फटकार लगाई है. आयोग ने खरगे द्वारा लिखे गए पत्र पर उनकी आलोचना की. साथ ही उनके बयानों को चुनाव संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर आक्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि वोटर टर्नआउट से जुड़ा डेटा जारी करने के संबंध में कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से गलत हैं.

आयोग ने खरगे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आगे कहा कि उनके इस बयान से चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. राज्यों में बड़ी चुनाव मशीनरी इससे गलत तरीके से प्रभावित हो सकती है. आयोग ने खड़गे की दलीलों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा कि आयोग मतदान डेटा देने में किसी भी देरी से इनकार करता है. आयोग का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष एक पक्षपातपूर्ण कहानी को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.

खरगे ने क्या कहा था?

बीते दिनों, खरगे ने मतदान के आंकड़े जारी करने पर सवाल उठाए थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने 7 मई को इंडी गठबंधन के नेताओं को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए मतदान के आंकड़ों पर सवाल खड़े किए थे. पत्र में कथित तौर पर खरगे ने धांधली होने का भी आरोप लगाया था.

साथ ही खरगे ने नेताओं ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं से अपील की थी कि वे ऐसी धांधलियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं. उन्होंने लिखा ‘हमारा एकमात्र उद्देश्य संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की संस्कृति की रक्षा करना है.

खरगे ने पत्र में क्या लिखा था?

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा था, I.N.D.I.A अलायंस के तौर पर यह हमारा साझा प्रयास होना चाहिए कि हम लोकतंत्र की रक्षा करें. चुनाव आयोग जो निष्पक्षता कर रहा है उसको बचाएं.’ खरगे ने मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में फेरबदल करने का कथित तौर पर आरोप लगाते हुए कहा, अंतिम नतीजों में फेरबदल करने की कोशिश हो सकती है. खरगे ने कहा कि अभी तक के चरणों के मतदान रुझानों के लिए देख कर पीएम मोदी और भाजपा परेशान हो गई है.

Related Articles

Back to top button