ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
उत्तरप्रदेश

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खेत में जाकर पति ने खाया जहर… हैरान कर देगी वजह

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को गला रेतकर मार डाला इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पत्नी का शव घर के आंगन में बरामद हुआ और पति का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में बरामद हुआ. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और सबूतों को इकट्ठा किया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. पति-पत्नी के आपसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला थाना बसरेहर क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव का है. इटावा जिले के बसेरहर इलाके के लोकनाथपुर गांव में 42 साल के किसान बृजेश ने अपनी 38 साल की सीमा की निर्मामता से हत्या कर दी. बृजेश ने सीमा का गला बांका से काट दिया. इसके बाद वह खेत पर चला गया जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. यह घटना देर रात की बताई जा रही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

सुबह तड़के गांव के व्यक्ति ने जब मृतक बृजेश का शव खेत में पड़ा देखा, वहीं बृजेश की बड़ी बेटी सौम्या ने अपनी मां को खून से लथपथ पड़ा देखा. बताया जा रहा है कि बृजेश खेती किसानी का काम करता था. पति बृजेश नशे का आदि बताया जा रहा है इस वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था.

घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सैफई सीओ गौतम, बसरेहर थाना प्रभारी कपिल चौधरी, चौबिया थाना प्रभारी मंसूर अहमद, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारी बारीकी से जांच करने में जुटे हैं. अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले बृजेश की मां राम बेटी ने बताया कि घर में पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था. लेकिन कल रात में कोई लड़ाई नहीं हुई.

बृजेश की बड़ी बेटी सौम्या ने बताया है कि मम्मी पापा के बीच कुछ विवाद होता रहता था लेकिन उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ भी हो सकता है. पत्नी की हत्या करने वाले बृजेश की तीन संताने हैं. सबसे बड़ी बेटी सौम्या, ईशू और सबसे छोटा बेटा दीपांशु है.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह बताते है कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच के बाद पता चला है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिस कारण पति ने पत्नी की बांका से काटकर के हत्या कर दी है और खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है. घर के भीतर रखा बांका बरामद नहीं हो सका है. जिसे खोजने की कोशिश में पुलिस की टीम जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button