ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा जिले में धारा 144 लागू किए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. पीडीपी कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल में डाला जा रहा है. महबूबा मुफ्ती ने पूरे मसले पर चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आयोग आखिर क्या कर रहा है. ऐन लोकसभा चुनाव के बीच विरोधियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.

महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी लोकसभा उम्मीदवार हैं. उन्होंने यह कहकर भी निशाना साधा है कि जो 1987 में हुआ, क्या उसी को दुहराना जा रहा है? चुनाव का नाटक क्यों रचा जा रहा है? सारी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल उनके एक समूह का समर्थन करने के लिए किया जा रहा है. पीडीपी कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर थाने बुलाया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है.

महबूबा ने पूर्व पीएम अटल को किया याद

उन्होंने कहा कि 70 साल के पार्टी कार्यकर्ता आजम खान को हाल ही में दो दिन तक हिरासत में रखा गया. महबूबा मुफ्ती ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया. महबूबा ने कहा कि अटल जी ने 2002 में लाल किले से कहा था कि जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे. लेकिन आज चुनावों में धांधली हो रही है. क्या हम रेस से हट जाएं?

25 मई को यहां होने वाला है मतदान

अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में 25 मई को यानी छठे चरण में मतदान होने वाला है. जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की कुल 5 सीटें हैं, जिनमें बारामूला, श्रीनगर, अनंतनाग-राजौरी, उधमपुर और जम्मू शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में मतदान हो रहा है.

केजरीवाल पर क्या बोलीं महबूबा?

इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और अंतरिम जमानत पर भी प्रतिक्रिया दी थी. महबूबा ने कहा था देश में ये कैसा राज चल रहा है. आज किसी को भी जेल में डाल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल की जमानत में आखिर इतना समय कैसे लग गया?

Related Articles

Back to top button