ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
उत्तरप्रदेश

‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वोटिंग को लेकर एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा है. घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव की है. कुछ दबंगों ने शुक्रवार देर रात को एक बुजुर्ग को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. फिर वहां से फरार हो गए. परिजनों ने अगले दिन शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की. लेकिन मृतक के परिवार वाले इस बात को लेकर अड़े रहे कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा.

पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. तब जाकर मृतक के परिवार वाले शांत हुए और बुजुर्ग के शव को वहां से लेकर गए. फिर उन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया. बुजुर्ग के परिजनों का कहना है कि वोट डालने को लेकर कुछ दबंगों से उनकी बहस हो गई थी. दबंगों ने बुजुर्ग से पूछा कि कौन सी पार्टी को वोट दोगे? बुजुर्ग ने उस पार्टी का नाम बताया जिसे वो वोट देना चाहते थे. लेकिन दबंगों ने उन्हें किसी और पार्टी को वोट डालने के लिए कहा. जिस पर बुजुर्ग ने कहा कि वो उनकी नहीं बल्कि अपनी पसंद की पार्टी को ही वोट देंगे.

बस फिर क्या था. ये बाद दबंगों को नागवार गुजरी. आरोप है कि दबंग रात को अचानक उनके घर आ धमके. उन्होंने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान परिवार ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की. वो बुजुर्ग को घसीटते हुए बाहर ले गए. वहां भी उन्होंने बुजुर्ग को खूब पीटा. जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई. उधर, दबंग भी मौके से फरार हो गए.

थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

परिवार वालों ने शव को उठाया और सुबह ही वो थाने के बाहर आ पहुंचे. यहां आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया. परिवार के साथ-साथ कुछ गांव वाले भी वहां मौजूद थे. पुलिस ने उन्हें काफी समझाया. भरोसा दिलवाया कि वो आरोपियों को जरूर गिरफ्तार करेगी. इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ.

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दबंग गांव के ही रहने वाले हैं. फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया है.

Related Articles

Back to top button