ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
दिल्ली/NCR

घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत

दिल्ली के बाटला हाउस में एक युवक महिला के घर में चुपके से घुस गया. युवक सुबह के करीब साढ़े चार बजे महिला के घर में बिना बताए घुस गया. खुद के घर में अनजान युवक को देखकर महिला डर गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर युवक एक छत से दूसरे छत पर जाने की कोशिश करने लगा.

दूसरे छत से जाकर भागने की कोशिश में युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया. संतुलन खोने के कारण युवक के गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाटला हाउस की गली नंबर दो से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई.

एक साल से नहीं गया था अपने घर

युवक की मौत के बाद पुलिस ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की तो पता चला कि युवक एक साल से अपने घर नहीं गया है. इसकी जानकारी उसके भाई ने दी. पुलिस की जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान उसके भाई ने की. भाई के मौत की जानकारी मिलने से युवक काफी दुखी था. एक साल से घर नहीं लौटे भाई की मौत की खबर हिलाने वाली थी.

भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मानसिक तौर पर बीमार रहता था. वह एक साल से घर वापस नहीं लौटा था. घरवालों ने उसे बहुत खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था.

पुलिस के मुताबिक, मानसिक तौर पर बीमार होने के कारण युवक गलती से किसी महिला के घर में घुस गया और महिला के शोर मचाने के बाद अन्य लोगों के चिल्लाने से वह सहम गया और एक छत से दूसरे छत पर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button