ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया, अब कुछ अलग होने जा रहा है… बैरकपुर में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर निशाना साधा. ममता सरकार पर हमला बोलते पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है. टीएमसी के नेता कहते हैं कि हिंदुओं को नदी में बहा देंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल में बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है. टीएमसी के सरक्षण में घुसपैठिये फल फूल रहे हैं. बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है. बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती. बंगाल में टीएमसी सरकार रामनवमी नहीं मनाने देती. कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है.

बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है

टीएमसी-कांग्रेस के इंडी अलांयस ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के आगे घुटने टेक दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है. कुछ अलग होने जा रहा है. कांग्रेस के लोग बोलते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो. ये लोग कह रहे हैं कि पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दे दिया जाए.

बंगाल के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी का रिजर्वेशन मुसलमानों को दिया. पीएम ने कहा कि बंगाल के लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि CAA कानून को विलन बना दिया. सीएए कानून नागरिकता देने के लिए कानून है. ये लोग विभाजन के पीड़ितों को उनका हक देने का विरोध कर रहे हैं. CAA कानून को खत्म करने की बात कर रहे हैं. मैं डंके की चोट पर बंगाल को पांच गारंटी दे रहा हूं.

मोदी ने दी ये पांच गारंटी

  1. धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा
  2. SC,ST और OBC का आरक्षण कोई खत्म नहीं करेगा.
  3. रामनवमी बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा
  4. राम मंदिर पर SC के फैसले को कोई पलट नहीं पाएगा
  5. CAA कानून को कोई रद्द नहीं कर पाएगा

हिंदुस्तान के पूर्वी हिस्से को बनाएंगे विकसित भारत का ग्रोथ इंजन

पश्चिम बंगाल मोदी के मिशन और पूर्वी भारत का बहुत बड़ा राज्य है. आजादी के 50 साल तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी मिली, सिर्फ पलायन मिला. हिंदुस्तान के पूर्वी भाग को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएंगे. कांग्रेस ने बंगाल, झारखंड और बिहार को पिछड़ा ही छोड़ दिया. सामर्थ्यवान राज्यों से पलायन ठीक नहीं.

Related Articles

Back to top button