ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

पश्चिम बंगाल में पहले से तय नहीं था पीएम मोदी का रोड शो, जनता ने ऐसे किया जोरदार स्वागत

आज यानी 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचे. जहां पीएम मोदी 4 जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में अचानक एक भव्य रोड शो किया. जिस दौरान जनता पीएम मोदी के रोड शो का हिस्सा बनने के लिए सड़कों पर जुट गई. पीएम मोदी का फूलों से स्वागत किया गया, उन पर फूल बरसाए गए. रोड शो के चलते चारों तरफ बीजेपी पार्टी के झंडे जनता के हाथों में दिखाई दिए.

पीएम मोदी ने लोगों का अभिनंदन किया. पीएम मोदी के रोड शो का हिस्सा बनने के लिए सड़क पर उमड़े जनसैलाब में बच्चे और बूढ़े भी दिखाई दिए साथ ही महिलाएं भी सबसे आगे रैली का हिस्सा बनती नजर आईं. पीएम मोदी के अचानक हुए रोड शो से लोगों में उत्साह देखा गया जिसके चलते रोड शो के दौरान बैरकपुर पीएम मोदी के जयघोष से गूंज पड़ा. हर तरफ पीएम मोदी, मोदी, मोदी के नारे सुनाई दिए.

4 जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात को कोलकाता पहुंचे और वो रविवार को पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में चार लोकसभा चुनाव रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तीन जिलों – उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर, हावड़ा के पंचला और हुगली जिले के चिनसुराह और पुरसुरा में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें, शनिवार रात को पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे, जहां उनका राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने स्वागत किया. इस महीने प्रधानमंत्री की यह दूसरी कोलकाता यात्रा है, इससे पहले मोदी 2 मई को पश्चिम बंगाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने कृष्णानगर, पूर्व बर्धमान और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया था.

तीसरे चरण में कितनी सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर में मोदी की रैली से एक दिन पहले हुगली से टीएमसी उम्मीदवार के समर्थन में शनिवार को सप्तग्राम में एक रैली को संबोधित किया. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार 11 मई को समाप्त हो गया. राज्य में कुल आठ सीटों पर 13 मई को मतदान होगा – बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, और बीरभूम.

Related Articles

Back to top button