ब्रेकिंग
Raipur Extortion Case: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला
बिहार

लव मैरिज के 20 दिन बाद भाग खड़ा हुआ दूल्हा, साथ ले गया शादी के सारे सबूत

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्यार में धोखा देने का मामला सामने आया है. युवक पहले प्यार,फिर सेक्स और अब लव मैरिज के 20 दिन बाद ही अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. शादी के कई दिन बाद न मिलने पर पत्नी उसको खोजती रह गई लेकिन, पति नहीं मिला.

जब कमरे के अंदर रखे अलमारी को देखा तो उसके होश उड़ गए. शादी के सर्टिफिकेट समेत अन्य कागजात वहां से गायब थे. तब पत्नी को पति के धोखे की खबर हुई. मामला मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के एक मोहल्ले का है. नई नवेली दूल्हन न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाना पहुंची फिर पति, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्यार करके बढ़ाई नजदीकियां फिर दिया धोखा

पीड़िता जाह्नवी गुप्ता ने बताया कि दो साल पहले उसकी युवक से मुलाकात हुई. दोनों के बीच दोस्ती हुई. एक दूसरे से मोबाइल पर चैट करने लगे, फिर दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर घंटो बात करते थे. दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को काफी वक्त देने लगे. नजदीकियां बढ़ने के बाद कब दोस्ती प्यार में बदल गई पता नहीं चला. प्यार का परवान ऐसा चढ़ा की दोनों चोरी छिपे मिलने भी लगे.

फिर दोनों के बीच पर्सनल रिलेशन भी बनने लगा. शादी से पहले गर्भवती भी हुई, जब दो बार प्रेगनेट हुई तो आदित्य ने अबॉर्शन करवा दिया. जाहन्वी ने बताया की कई बार तो नशीली दवाइयां मिलाकर उसे पिला देता था उसके बाद संबंध बनाता था.

ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाला

पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने शहर के रानी सती मंदिर में शादी की. दोनों के बीच हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई. शादी के बाद पति के साथ ससुराल पहुंची. रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के सर्टिफिकेट के लिए आवेदन भी सौंपा, लेकिन जब ससुराल पहुंची तो सास-नन्द ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

मंगलसूत्र और सारा सामान रख लिया, फिर धमकी देते हुए घर से निकाल दिया. पति ने अहियापुर स्थित डॉक्टर कॉलोनी में एक किराए के मकान लिया और दोनों साथ रहने लगे. इसी बीच आदित्य कार्यालय जाने की बात कहकर निकला वापस नहीं लौटा, जब आदित्य को फोन किया तो उठाया नहीं और फोन को बंद कर लिया. आदित्य के भागने के बाद उसकी मां ने अहियापुर थाने में जाह्नवी के खिलाफ बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. वहीं आदित्य के खिलाफ जाहन्वी ने दस मई को महिला थाने में मामला दर्ज कराया था. महिला थाने की पदाधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button