ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
उत्तरप्रदेश

45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 6 मौत के मामले की गुत्थी उलझती जा रही है. पहले यह बात सामने आई थी कि 40 साल के अनुराग सिंह ने घर के पांच सदस्यों को मारकर खुदकुशी की. लेकिन इसी बीच जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि मृतक अनुराग के सिर पर दो गोली के निशान हैं. यानि अगर अनुराग ने खुद को गोली मारी, तो पहली ही गोली में उसकी मौत हो जाती. तो क्या ये हत्या है? अब पुलिस के सामने यह सवाल उठ रहा है. इसी बीच अनुराग के साले अंकित ने हत्या का शक अपने जीजा के भाई अजीत पर जताया है.

अंकित ने कहा कि शनिवार सुबह 6 बजे मेरे पास फोन आया कि मेरी बहन प्रियंका, जीजा अनुराग, भांजी आरना सिंह, भांजी आशवी, भांजे आद्विक और बहन की सास की हत्या हो गई है. मेरा भांजा और छोटी भांजी मौका-ए-वारदात पर करीब 45 मिनट तक तड़पते रहे. लेकिन, बहन के देवर अजीत ने बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गाड़ी नहीं दी. जबकि, वो उसी घर के सेकंड फ्लोर में रहता है. गांव के ही किसी अन्य शख्स ने घायल दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं.

जीजा के भाई पर आरोप

अनुराग के साले का आरोप है कि इस पूरी घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया गया है. दोनों बच्चों के भी मरने का इंतजार किया गया. मेरी बहन के ससुर की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है. उसके बाद से ही दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. अंकित ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इन सबके पीछे प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए अजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर पूरी घटना को अंजाम दिया. दो महीने पहले बहन प्रियंका ने मुझे बताया था, देवर अजीत हम लोगों को मारने की साजिश रच रहा है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें, सीतापुर के रामपुर स्थित पालापुर गांव में शनिवार सुबह अनुराग (45) की उसके कमरे में लाश मिली थी. बताया गया कि मां सावित्री सिंह (62) और पत्नी प्रियंका (40) को गोली मारने के बाद अनुराग ने उनका सिर हथौड़े से कूच दिया, फिर तीनों बच्चों अरना (12), अरवी (7), आद्विक (8) को छत से फेंक दिया. उसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. अनुराग गांव में रहकर 100 बीघा जमीन पर खेती करता था. वहीं, पत्नी प्रियंका लखनऊ में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी. फिलहाल पुलिस ने प्रियंका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. अजीत से पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button