ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
उत्तरप्रदेश

होटल के टॉयलेट में दो मर्दों संग पकड़ी गई थी शादीशुदा लेडी डॉक्टर, क्या हो सकती है सजा?

उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित एक होटल में शादीशुदा महिला डॉक्टर अपने दो प्रेमियों संग रोमांस करती पकड़ी गई थी. उस दौरान महिला के पति ने उन लोगों को होटल के टॉयलेट से एकसाथ पकड़ा था, फिर तीनों की धुनाई कर डाली थी. इसके बाद मामला आगे बढ़ा और पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला डॉक्टर और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार करके साथ ले गई थी. 8 मई को होटल में हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सवाल है कि क्या इस मामले में पकड़ी गई महिला को सजा हो सकती है? क्या कहता है भारत का कानून…?

सुप्रीम कोर्ट IPC की धारा 497 को रद्द कर चुका है. ये धारा शादी के बाद किसी दूसरे के साथ संबंध बनाने को अपराध बनाती थी. कोर्ट ने साफ कहा है कि एडल्टरी यानी शादी के बाद किसी दूसरे से संबंध बनाना जुर्म नहीं है. अब सवाल ये आता है कि अगर ऐसा करना अपराध नहीं है तो क्या दूसरा पार्टनर चुपचाप ये सब देखता रहे? क्या वो उसमें कुछ भी नहीं कर सकता? तो बता दें कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है. अगर पति या पत्नी का किसी दूसरे के साथ संबंध है तो दूसरे पार्टनर को भी कानून के तहत अधिकार मिला हुआ है.

सुप्रीम कोर्ट के एक वकील की मानें तो शादी के बाद अगर कोई भी एक पार्टनर किसी दूसरे के साथ संबंध बनाता है, तो दूसरा पार्टनर उससे तलाक ले सकता है. एडल्टरी, तलाक का एक बड़ा आधार है. अब एडल्टरी यानी विवाह के बाद किसी दूसरे के साथ संबंध गलत नहीं है. लेकिन इस आधार पर दूसरा पार्टनर तलाक ले सकता है. कुल मिलाकर बात ये हैं कि अगर आपके पति या पत्नी का किसी दूसरे के साथ संबंध है, तो आप कोर्ट जाकर तलाक मांग सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले IPC के सेक्शन 497 के तहत संबंध बनाने वाले पुरुष को ही सजा मिलती थी. महिला इसमें दोषी नहीं मानी जाती थी. संबंधित महिला के पति की शिकायत पर ही मामला दर्ज होता था. इसमें एक तरह से असमानता थी. लेकिन अब इस धारा को खत्म कर दिया गया है.

पति-पत्नी के रिश्तों में खटास

कासगंज में 8 मई को हुए हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस उस मामले की अभी जांच कर रही है. देखना ये होगा कि आगे इस पर क्या एक्शन लिया जाता है. पुलिस ने मुताबिक, पति-पत्नी के रिश्तों में खटास थी. दोनों के बीच पिछले दो सालों से विवाद चल रहा है. इस कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं. डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले में ही सरकारी हॉस्पिटल में तैनात है. महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर काफी समय से नजर रख रहा था. बुधवार को महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया.

ससुरालियों को झूठे केस में फंसाने का आरोप

डॉक्टर पति को जब इसका पता चला तो वो पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा और कमरे के टॉयलेट के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ लिया. इसके बाद जमकर मारपीट हुई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पति ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में हुई थी. उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे. इस बात को लेकर अक्सर उन दोनों के बीच विवाद रहता था. पति की मानें तो रिश्ते को बचाने के लिए उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं मानी. ससुराल वालों ने भी उसे समझाया. आरोप है कि डॉक्टर महिला अपने पति और ससुराल वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थी. दो साल पहले वो घर छोड़कर पति से अलग रहने लगी. लेकिन उनके बीच तलाक नहीं हुआ था.

Related Articles

Back to top button