ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर उनका निधन हुआ. पिछले कुछ महीने से उनका इलाज चल रहा था. वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं.

माधवी राजे सिंधिया के बारे में जानें

माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं. वह चैरिटी के काम में काफी सक्रिय रहती हैं. माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं जो शिक्षा और चिकित्सा देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहायता देते हैं. उन्होंने अपने दिवंगत पति माधवराव सिंधिया की याद में महल संग्रहालय में गैलरी भी बनाई.

ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधवराव सिंधिया से उनकी शादी 8 मई 1966 को हुई थी. माधवराव सिंधिया की गिनती देश के ताकतवर नेताओं में होती थी. उनका निधन एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था. माधवी सिंधिया नेपाल के शाही परिवार से थीं. उनके दादा शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं. माधवी राजे को प्रिंसेज किरण राज्य लक्ष्मी देवी के नाम से भी जाता था.

माधवी राजे सिंधिया की सास विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. वहीं, उनके पति माधवराव सिंधिया कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं. माधवराव के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे थे. मार्च 2020 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए.

Related Articles

Back to top button