ब्रेकिंग
Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ...
मध्यप्रदेश

हरदा में भाजपा नेता के बेटे ने चलाई गोली, आरोपी के ही पैर में लगी, जानें पूरा मामला…

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में भाजपा नेता के पुत्र ने जान से मारने की नीयत से अपने साथ लाए देशी कट्टे से फायर कर दिया। लेकिन मिस फायर होने पर दोबारा फायर करने की कोशिश की इस दौरान खुद के ही पैर में गोली लग गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते वार्ड क्रमांक 13 की BJP पार्षद अनिता अग्रवाल के पुत्र सुमित अग्रवाल और अभिषेक गुर्जर के बीच विवाद हो गया। जिसपर सुमित ने अभिषेक को जान से मारने की नीयत से देशी कट्टे से फायर किया।

लेकिन गोली सुमित के ही पैर में लग गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया पुलिस ने घायल सुमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है।  जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं फरियादी अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुमित पर 307 का मामला कायम कर लिया है एवं जांच में जुट गई है। जांच के बाद अवैध हथियार रखने की धारा भी बढ़ाई जाएगी। आपको बता दें की घटना मंगलवार की है।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद लड़की से बात करने को लेकर हुआ था। आरोपी सुमित अग्रवाल को शक है कि अभिषेक सुमित की पहचान की लड़की से बात करता है। इसी से नाराज होकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सुमित ने अभिषेक गुर्जर के दोस्त अर्पित गौर के यहां पहुंचकर दोनों के साथ गाली गलौज की और अभिषेक की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। जब फायर मिस हुआ तो उसने दूसरा फायर करने की कोशिश की और गोली उसके ही पैर में लग गई। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button