ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
विदेश

कोरोना वायरस पर PM मोदी की मदद ऑफर पर चीन का आया जवाब, कही ये बात

चीन ने घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के वास्ते एकजुटता प्रकट करने और मदद की पेशकश करने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की सोमवार को सराहना की और कहा कि यह भारत की बीजिंग के साथ दोस्ती को ‘पूरी तरह से प्रदर्शित करता है। जिनपिंग को लिखे पत्र में मोदी ने वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्रपति और चीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई थी। यह संक्रमण पड़ोसी देश में 900 से ज़्यादा लोगों की जान ले चुका है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि हम कोरोना वायरस के खिलाफ चीन की लड़ाई में भारत के समर्थन के प्रति आभार जताते हैं और सराहना करते हैं।

PunjabKesari

प्रवक्ता ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में मोदी की ओर से जिनपिंग को लिखे गए पत्र के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारत का सद्भावना का यह कदम चीन के साथ उसकी दोस्ती को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है। जिनपिंग को भेजे पत्र में मोदी ने इस चुनौती से निपटने के लिए चीन को भारत की ओर से मदद की पेशकश की थी और साथ ही इस वायरस से लोगों की मौत पर शोक जताया था। प्रधानमंत्री ने हुबेई प्रांत से करीब 650 भारतीयों को निकालने में मदद के लिए जिनपिंग के प्रति आभार भी जताया था। कई देशों ने चीन से अपने-अपने नागरिकों को निकाला है।

 

भारत ने भी चीन से लोगों के आने और जाने पर एहतियाती तौर पर रोक लगा दी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। शुआंग ने कहा कि हम इस महामारी से निपटने और क्षेत्र तथा दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भारत और अन्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button