ब्रेकिंग
Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द... झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 6 माह के भीतर दोबारा JET परीक्षा आयोजित करने का आदेश Womens Asia Cup: हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, रन में शेफाली तो विकेट में दीप्ति नंबर-1; भारत के नाम द... Healthy Breakfast Options: सुबह नाश्ते में शामिल करें ये 5 हाई-प्रोटीन शाकाहारी फूड्स, दिनभर बनी रहे... Haryana Weather Update: हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, तापमान 3.2 डिग्री बढ़ा; हिसार 38.7°C के साथ स... HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज
देश

BJP की सहयोगी सांसद अनुप्रिया ने पूछा आपका पसंदीदा नेता कौन-छात्र ने कहा ‘अखिलेश यादव’

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल का छात्रों से संवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अनुप्रिया पटेल मंच से बच्चों से पूछती हैं कि आप का पसंदीदा नेता कौन है? अनुप्रिया के इस सवाल पर एक छात्र ने बोला अखिलेश यादव, अखिलेश यादव। छात्रों का जवाब सुनकर अनुप्रिया पटेल अवाक रह गईं। दरअसल उन्हें उम्मीद नहीं थी कि छात्र सपा मुखिया का नाम लेंगे। उन्हें पूरा भरोसा था कि छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेंगे जो कि ऐसा नहीं हुआ।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपना दल(एस) से मिर्जापुर से सांसद हैं। वह 9 फरवरी को भटौली रोड गुरूसंडी में ‘सक्सेजफुल क्लासेज’ व साईं पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित एक जनरल नॉलेज प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। अनुप्रिया पटेल ने जब मंच से खड़े होकर छात्रों से सवाल किया कि आप का पसंदीदा नेता कौन है। छात्रों के बीच से एक बच्चे की आवाज आयी अखिलेश यादव हैं।

अनुप्रिया पटेल ने फिर बच्चे से पूछा कि क्यों पसंदीदा हैं। इस पर बच्चे ने जबाब दिया क्योंकि उन्होंने रोजगार दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बच्चे के सवाल जवाब के बीच वहां खूब तालियां भी बजी। इस दौरान कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल ने जनरल नॉलेज प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button