ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर में राज्यपाल और विस अध्यक्ष संग सीएम साय ने देखी 'हनुमान अंश', प्रदेश में ... Bastar Rain Alert: बस्तर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, जगदलपुर में जलभराव; स्कूलों में छुट... Bilaspur Crime News: सिम्स सर्पदंश मुआवजा घोटाला; हार्ट अटैक की मौत पर बना दिए सांप के काटने के निशा... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर केंद्र का बड़ा निर्देश: नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मीटर लगाना अनिवार्य Bank Strike Alert: आज देशभर में बैंकों का कामकाज ठप, 28 से 30 सितंबर को भी हड़ताल; UFBU ने दी चेतावन... 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या में सोमेश यादव को मृत्युदंड: दुर्ग विशेष पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फै... Sagar Poisonous Liquor Case: बंडा जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,... Bhopal Health News: हड़ताल समाप्त होते ही हमीदिया अस्पताल हुआ फुल, प्रमुख विभागों में 300 के पार पहु... Indore Cancer Hospital: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन बारिश में भीगी, सिविल वर्क अधूरा होने से... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युव...
देश

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, CRPF के दो कमांडो शहीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार सुबह मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कमांडो शहीद हो गए और एक नक्सली मारा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

जंगल से घायल जवानों को निकालने का चल रहा है काम
उन्होंने कहा,  सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान मुठभेड़ में घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गयी। सीआरपीएफ के दो घायल कर्मियों में एक उप-कमांडेंट भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है और जंगल से घायल जवानों को निकालने का काम चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button