ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

CAA पर ओवैसी का फिर भड़काऊ बयान- बोले, कागज नहीं सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली…मार

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ विपक्ष के बयान अभी थमे नहीं है और उसका लगातार मोदी सरकार पर हमला जारी है। अपने विवादित बयानों और भाषणों से चर्चा में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई कहेगा कागज दिखाओ तो हम सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली, क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।

ओवैसी ने कहा कि जो भी मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वहीं सही शब्दों में मर्द ए मुजाहिद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाऊंगा और कहूंगा मार गोली…मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।

बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर पिछले करीब दो महीने से विरोध जारी है। जहां विपक्ष ने सरकार के खिलाफ बहस का मोर्चा खोल रखा है वहीं आम लोग भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रह हैं। दिल्ली का शाहीन बाग तो 57 दिनों से बंद है। यहां महिलाओं ने मोर्चा संभाल रखा है। इस रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह से बंद किया हुआ है और किसी को भी यहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button