ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
मध्यप्रदेश

अवैध रेत पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 30 ट्रक पकड़े, जेसीबी मशीन भी जब्त…

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर तहसील में रेत माफिया के ठिकाने पर जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने छापेमार कार्रवाई की है। कलेक्टर ने अवैध रेत से भरे ट्रक पकड़े हैं। एक ड्राइवर को छोड़ बाकी सब अपने – अपने ट्रक को छोडकर फरार हो गए। कलेक्टर ने रेत के बड़े भंडारण पर भी कार्रवाई की है। बड़ी संख्या में रेत भी जब्त कर पोकलेन मशीन और जेसीबी मशीन भी जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर तहसील के गुवाड़ी समेत अन्य क्षेत्रों से अरशद अवैध रेत का कारोबार कर रहा था।

 

लगातार प्रशासन को मिल रही थी शिकायत ..

जिसकी शिकायत लगातार मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत प्रशासनिक अधिकारियों से की जा रही थी। इन शिकायतों के आधार पर बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसपी निश्चल झारिया ,एसडीएम शाहपुर को साथ लेकर रात 12 बजे दबिश दी। जिस में मौके से 30 ट्रक, जेसीबी ,पोकलेन मशीन और अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही की गई है। वहीं रेत ठेकेदार की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button