ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

गली में कुत्ता घुमा रहे शख्स को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटा, बचाने आई पत्नी को भी नहीं छोड़ा, VIDEO देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

हैदराबाद से बेहद चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें पालतू कुत्ते के साथ खड़े एक शख्स को कुछ लोग लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं, हमलावरों ने बचाने आई पत्नी को भी नहीं छोड़ा. आरोपी पड़ोसी और उसके दोस्त बताए जा रहे हैं. इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं.

यह घटना हैदराबाद के मधुरानगर इलाके की बताई जा रही है. लोगों की शिकायत है कि कुत्ता घरों में घुस जाता था. इसके अलावा गली में आने-जाने वालों को भी काटने के लिए दौड़ता था. लेकिन कपल अनजान बने रहकर अपने पालतू का बचाव करने की कोशिश करता था. इसी बात से गुस्साए पड़ोसियों ने मौका पाकर पालतू कुत्ते समेत उसके मालिक पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

जानकारी के अनुसार, श्रीनाथ नाम के शख्स का पालतू कुत्ता एक दिन धनंजय नाम के पड़ोसी के घर में घुस गया. इस बात को लेकर दोनों में खूब बहस भी हुई. फिर बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर श्रीकांत और उसकी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया. वायरल क्लिप आपको विचलित कर सकती है.

वीडियो में श्रीनाथ को घर के बाहर गली में अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़े देखा जा सकता है. तभी कुछ लोग लाठी-डंडों को साथ उन पर टूट पड़ते हैं. वहीं, पति को बेरहमी से पिटता देख पत्नी उन्हें बचाने की कोशिश करती है. लेकिन हमलावरों ने उसकी एक न सुनी और डंडे से लगातार श्रीनाथ पर वार करते रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही देर में जब वहां भीड़ जमा हुई, तो हमलावर वहां से भाग निकलते हैं.

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स काफी भड़क हुए हैं और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button