ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
खेल

ICC World Cup, INDvsWI : भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, देखें दोनों टीमें

मैनचेस्टर : भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है और इसी क्रम को वह विंडीज के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी। भारत ने अब तक खेले गए पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है। उसके खाते में 9 अंक हैं और वह 10 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज का यह सातवां मैच है।

उसे एक मैच में जीत और चार में हार मिली है। उसका एक मैच रद्द हुआ है। उसके खाते में तीन अंक हैं और वह तालिका में आठवें स्थान पर है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने सीन लेविस के स्थान पर सुनील अम्बरीश और एश्ले नर्स के स्थान पर फेबिएन एलेन को मौका दिया है।

टीमें : – भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, सुनील अम्बरीश, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, फेबिएन एलेन, कालरेस ब्रैथवेट, केमार रोच, शेल्डन कॉटरेल और ओशाने थॉमस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button