ब्रेकिंग
Ganaur News: दिल्ली में तैनात शेखपुरा के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, आर्मी अस्पताल में चल रहा थ... Chaudhary Birender Singh in Bhiwani: हुड्डा को जन्मदिन पर फोन किया पर उठाया नहीं, अब राजनीति छोड़ दे... Bhiwani News Update: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच का दिया ... Panipat News: रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, विशेषज्ञों के अभाव में जूझ रहे मरीज Haryana Dilapidated Buildings Data: हरियाणा में जर्जर और असुरक्षित इमारतों का कोई सरकारी रिकॉर्ड नही... Haryana News Faridabad: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश महोत्सव में राज्यपाल और सीएम ने की पूजा-अर... Kanhaiya Nagar Stabbing Incident: मामूली कहासुनी ने ली युवक की जान, दिल्ली में माचिस के विवाद पर दो ... Monsoon Rain Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा, पंजाब-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी... Indore RTO HSRP Update: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चल रहे 75 हजार वाहन, रेड सिग्नल तोड़ा तो भी ब... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के ड्रैगन हाउस होटल में मिले चूहे और सड़े मशरूम; फूड लाइसेंस निलंबित
देश

BJP में शामिल होते ही शहनाज गिल के पिता पर हुई फायरिंग,अटैक में बाल-बाल बचे संतोख सिंह

मुंबई: ‘बिग बाॅस 13’ फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई हैं। शहनाज गिल के पिता पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। यह घटना शनिवार रात आठ बजे की  बताई जा रही है जब वह अपने घर लौट रहे थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने किसी तरह गोलियों से अपना बचाव किया। संतोख सिंह दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। मामले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एफआइआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सारे घटनाक्रम को लेकर कई क्लू सामने आए हैं, जिन पर जांच करवाई जा रही है।

वहीं इस मामले में संतोख सिंह ने बताया शनिवार की रात वह अपने ड्राइवर के साथ किसी काम से बाहर गए थे और रात 8 बजे जंडियाला गुरु एक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

गोलियां उनकी कार पर लगी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने कहा अगर पुलिस ने आरोपितों का जल्द पता नहीं लगाया तो वह पुलिस का घेराव करेंगे। संतोख सिंह ने बताया कि अगस्त महीने में भी उन पर हमला किया गया था।

Related Articles

Back to top button