ब्रेकिंग
Kanhaiya Nagar Stabbing Incident: मामूली कहासुनी ने ली युवक की जान, दिल्ली में माचिस के विवाद पर दो ... Monsoon Rain Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा, पंजाब-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी... Indore RTO HSRP Update: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चल रहे 75 हजार वाहन, रेड सिग्नल तोड़ा तो भी ब... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के ड्रैगन हाउस होटल में मिले चूहे और सड़े मशरूम; फूड लाइसेंस निलंबित Gwalior Joint Family Inspiration: ग्वालियर के जैन परिवार की अनूठी मिसाल; 41 सालों से एक ही छत और एक ... Lumpy Virus in MP: ग्वालियर में लंपी का प्रकोप बेकाबू; 25 हजार से अधिक मवेशियों के टीकाकरण के बाद भी... MP Railway Update: ग्वालियर स्टेशन पर खजुराहो-उदयपुर ट्रेन का इंजन खराब; उमस और गर्मी से बेहाल हुए य... Chhattisgarh Politics News: पीएम आवास के आंकड़ों पर रायपुर में सियासी घमासान; पुलिस से धक्का-मुक्की,... Raipur Crime News: रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; प्रेमी वीरू धीवर गिरफ्तार, एटीस... Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित...
मध्यप्रदेश

गाय पर दिग्विजय सिंह के बयान से यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी की राह हो सकती है मुश्किल

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने वीर सावरकर की किताब की आड़ में गाय के खिलाफ बयान देकर उत्तर प्रदेश (यूपी) में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब तीन दशक बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयासों पर आगे बढ़ रहीं प्रियंका ने साफ्ट हिंदुत्व की तरफ अपना झुकाव बढ़ाया है, लेकिन दिग्विजय के बयान पर ना तो वह सफाई दे सकेंगी और न किसी दूसरे मुद्दे की तरफ जाने का उन्हें मौका मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश में भाजपा राम मंदिर, गंगा सफाई और काशी विश्वनाथ धाम के बाद अब गाय के महत्व की तरफ बढ़ चली है। वाराणसी में डेयरी प्लांट की आधारशिला रखने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि गाय किसी के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए तो माता है।

दिग्विजय का विवादास्पद बयान, कहा- सावरकर के मुताबिक गोमांस खाना बुरा नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि जो गाय अपने मल में ही लोट ले, वह हमारी माता कैसे हो सकती है, गोमांस खाने में भी कोई बुराई नहीं है। दिग्विजय ने किताब का नाम नहीं बताया। दिग्विजय भोपाल स्थित नर्मदा भवन मंदिर में कांग्रेस के जनजागरण अभियान को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सावरकर की किताब के ही हवाले से यह भी कहा कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई संबंध नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से है। अगर 2024 में नरेन्द्र मोदी फिर केंद्र में आ गए या भाजपा आ गई तो सबसे पहले संविधान बदल दिया जाएगा। मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे। इन लोगों ने रूस-चीन माडल अपना लिया है।

Related Articles

Back to top button