ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

तृणमूल, आप गैर भाजपाई वोट में लगा रही सेंध, चिदंबरम बोले- केवल कांग्रेस में है BJP को हराने का दम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि गोवा में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोटों में सेंध लगा रही हैं और भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक चिदंबरम ने यह भी कहा कि पार्टी और मतदाताओं के प्रति निष्ठा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की पहली कसौटी है, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्वाचित होने के पश्चात ऐसे उम्मीदवार पार्टी और मतदाताओं दोनों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

चिदंबरम का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चालीस सदस्यीय विधानसभा में पार्टी की संख्या दो पर सिमट गई है। लौरेंको तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

इस माह की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्रियों लुइजिन्हो फलेरियो और रवि नाइक ने भी कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी। चिदंबरम ने दिए एक साक्षात्कार में कहा कि केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसकी गोवा में सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में गहरी जड़ें हैं और जनता जानती है कि केवल कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसमें भाजपा के ‘‘धनबल और राज्य सत्ता के दुरुपयोग”के बावजूद पार्टी को हराने का दम है।

Related Articles

Back to top button