ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जांच में जुटी..

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बलवाड़ा थाना क्षेत्र में कुएं में बुधवार की शाम को एक महिला का शव मिला। महिला के हाथ पैर सीमेंट के पोल से बंधे हुए थे। वन विभाग की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि यह शव काफी दिन पुराना है ,महिला के हाथ पर लिखे नाम से महिला की पहचान जहांबाई के रूप में हुई है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। महिला चैनपुरा गांव की रहने वाली थी और गांव से 50 मीटर दूर जंगल में स्थित वन विभाग के पानी से भरे 40 फीट गहरे कुएं में उसका शव मिला है।

गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला, पुलिस अभी हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले पर मृतका के भाई का कहना है कि महिला का 15 साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था उसकी एक बेटी भी है जिसकी शादी हो चुकी है।

महिला मानसिक रूप से बीमार थी और अक्सर घर से कहीं चली जाती थी फिर वापस आ जाती थी। 2 मई को महिला घर से निकली थी तो वापस नहीं आई महिला अपने मायके में रह रही थी। महिला के परिजनों ने सोचा कि महिला वापस आ जाएगी। इसलिए गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

Related Articles

Back to top button