ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
मध्यप्रदेश

सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद

 देवास। जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में एक मई की शाम को जामगोद और तालोद के बीच तलाई के पास सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक के सिर पर डंडा मारकर 17 लाख रुपये लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई पर पहले से प्रकरण दर्ज हैं।

1 मई को फरियादी सेवा सहकारी समिति जामगोद के प्रबंधक तालोद गांव निवासी हरेन्द्र सिंह पुत्र सूरज सिंह जामगोद कार्यालय से अपनी बाइक से बैग में 17.09 लाख रुपये रखकर ग्राम तालोद जा रहे थे। तभी बाइक पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने हरेंद्र के सिर में डंडा मारकर घायल कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

वारदात की सूचना मिलते ही टीआई श्यामचंद्र शर्मा फोर्स सहित मौके पर पहुंचे थे। मामले में आरोपित पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में तीन टीमों को लगाया गया था। इसके बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अन्य साथियों के नाम बताए थे, जिन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

इन्हें किया गिरफ्तार

 

पुलिस के अनुसार वारदात में शामिल आरोपित बाबा उर्फ महेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरनावदा, पंकज पुत्र बाबू सिंह साहेल निवासी दौलतपुर, राजा उर्फ राजेंद्र पुत्र दिलीप बागवान निवासी ग्राम गुराडिया हातू, निलेश पुत्र रमेश सोलंकी, दुर्गेश पुत्र कमल सरगरा, दीपक पुत्र पप्पू चौहान तीनों निवासी डेहरिया साहू को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 11 लाख रुपये सहित बाइक, तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपित बाबा, पंकज पर सोनकच्छ पुलिस थाने पर व निलेश, दुर्गेश पर हाटपीपल्या पुलिस थाने में पहले से केस दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button