ब्रेकिंग
Dhamtari News: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस; प्रतिमा का ह... Kanker News: नक्सलियों के गढ़ से विकास की नई पहचान; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किसकोड़ो में लगाई जनचौ... Bijapur News: मट्टी मरका गांव में कलेक्टर की रात्रिकालीन चौपाल; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और विकास ... Manendragarh Nursing College: मनेन्द्रगढ़ को मिली स्वास्थ्य शिक्षा की बड़ी सौगात; नर्सिंग कॉलेज भवन क... Korba Road Accident: कटघोरा के पास भीषण हादसा; ट्रेलर ड्राइवरों की टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत Kawardha News: सरोधा डैम में नहाने गया युवक लापता; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chhattisgarh Government: बीजापुर को 'बाल विवाह मुक्त' जिला बनाने की पहल; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ... Chhattisgarh Diamond News: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में अब होगी बड़े पैमाने पर ड्रिलिंग; हीरा खदान ... Digvijay Singh on Ayodhya Ram Mandir: 'अयोध्या मंदिर में हुई चंदा चोरी', दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी ... Ratlam Sports Complex News: रतलाम के 13 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम अटका; सिंथेटिक ट्रैक बि...
मध्यप्रदेश

विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के लिए लगेगा 50 रुपए का शुल्क? वायरल मैसेज को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी…

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में खजराना गणेश मंदिर की दर्शन व्यवस्था से जुड़ा एक मैसेज वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मैसेज वायरल हुआ कि खजराना गणेश मंदिर में प्रथम गैलरी से दर्शन के लिए अब 50 रुपए दर्शन शुल्क देना होगा। यदि दो लोग यानी पति पत्नी जाते हैं तो सौ रुपए शुल्क होगा। बच्चों का शुल्क नहीं लगेगा। इसके लिए सीढ़ियों के पास में ही काउंटर टेबल लगाई गई है। सीढ़ियों पर चढ़ते ही आपको यह काउंटर टेबल दिख जाएगी। यहां से रसीद कटाकर भक्त प्रथम गैलरी से भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

इस मामले को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी 

ऐसी जानकारी वायरल होते ही शहर के जागरूक लोग सक्रिय हुए और इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने लगी। जिसके तुरंत बाद कलेक्टर आशीष सिंह का बयान भी सामने आ गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर में दर्शन शुल्क को लेकर वायरल हो रहा मैसेज अफवाह है। वैसे भी ऐसे निर्णय मंदिर की प्रबंध समिति की बैठक में ही हो सकते हैं। जो आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल नहीं हो सकती है..कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि दर्शन शुल्क जैसा कोई प्रस्ताव भी नहीं है ।

मंदिर के पुजारी धर्मेद्र भट्ट ने कही यह बात..

वहीं मंदिर के पुजारी धर्मेन्द्र भट्ट ने भी इस वायरल मैसेज को भ्रामक बताया है,उन्होंने कहा की आम लोगों के लिए विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दर्शन पूरी तरह निशुल्क है और विशेष पूजा के लिए मात्र सौ रुपये की रसीद श्रधालुओं को कटाना पड़ती है। मंदिर से जुड़ा ऐसा संदेश कैसे और किसने वायरल किया.ये जांच का विषय हो सकता है।

Related Articles

Back to top button