मध्यप्रदेश
प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति
जबलपुर। प्रदेश के एक लाख से अधिक वकीलों की सर्वोच्च संस्था एमपी स्टेट बार मे शनिवार को हंगामे की स्थिति रही। दरअसल, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सामान्य सभा की बैठक होनी थी। इसी सिलसिले में सभी सदस्य एकत्र हुए। किंतु स्टेट बार के वर्तमान चेयरमैन ग्वालियर के वकील प्रेम सिंह भदौरिया को संदेह हो गया कि आज की बैठक में उनके विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर नए चेयरमैन का निर्वाचन किया जा सकता है। इसीलिए उन्होंने स्टेट बार के बैठक कक्ष में ताला जड़वा दिया। इसकी जानकारी लगते ही हंगामें के हालात बन गए। वहीं स्टेट बार वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी ने बताया कि सदस्यों ने एकजुट होकर ताला खुलवाया है। बैठक शुरू हो गई है। शाम तक परिणाम आ जाएगा। फिलहाल, गहमागहमी बनी है।






