ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
टेक्नोलॉजी

क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें

वो कहते हैं न अगर किसी चीज के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं. टेक्नोलॉजी ने बेशक हम सभी के काम को आसान बना दिया है लेकिन कहीं न कहीं तकनीकी समस्याओं की वजह से ही सही, लेकिन दुनिया के किसी न किसी कोने में हर रोज कोई न कोई व्यक्ति रैंसमवेयर अटैक का शिकार बन रहा है.

रैंसमवेयर अटैक है क्या बला और किस तरह से इससे बचा जा सकता है? आज हम इन सभी सवालों के बारे में आप लोगों को जानकारी देंगे. रैंसमवेयर से बचने के लिए पहले तो यह समझना जरूरी है कि रैंसमवेयर किस तरह से काम करता है?

What is Ransomware

रैंसमवेयर एक तरह का मैलेशियस सॉफ्टवेयर है जो आपकी फाइलों को लॉक कर देता है और फिर आपकी फाइल्स को अनलॉक करने के लिए मोटी रकम की मांग की जाती है. पिछले कुछ सालों में ये प्रॉब्लम काफी बढ़ गई है और अब रैंसमवेयर से न सिर्फ लोग बल्कि बिजनेस करने वाले और सरकार को भी प्रभावित करती है.

Ransomware Works: कैसे करता है काम?

रैंसमवेयर अटैक के जरिए अब आपकी जरूरी फाइलों को लॉक करने के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया जाता है. रैंसमवेयर आमतौर पर फिशिंग ईमेल, मैलशियस फाइल डाउनलोड या फिर पुराने सॉफ्टवेयर में खामियों का फायदा उठाकर डिवाइस में घुसपैठ करता है. डिवाइस में घुसने के बाद रैंसमवेयर आपकी जरूरी फाइलों को लॉक कर देता है, जिससे कि आप फाइल्स को खोल नहीं पाते.

इसके बाद हमलावर आपकी फाइलों को अनलॉक करने की एवज में फिरौती की मांग करता है, जिसका भुगतान आमतौर पर क्रिप्टोकरेंसी में किया जाता है. इतनी ही नहीं, अटैकर्स फिरौती न देने पर पीड़ित का डेटा सार्वजनिक रूप से जारी करने की भी धमकी देते हैं.

रैंसमवेयर अटैक से बचने के लिए नीचे बताई गई जरूरी बातों का हमेशा ख्याल रखें:

  • रैंसमवेयर अटैक से बचने के लिए अपने डिवाइस के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें. कई बार सिक्योरिटी में खामी का पता चलने के बाद कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती है और अगर सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया तो इस खामी का फायदा उठाकर रैंसमवेयर अटैक हो सकता है.
  • आपको अगर रैंसमवेयर अटैक से बचना है तो खुद को हमेशा अपडेट रखना होगा. अगर आप अपडेट नहीं होंगे तो आप लोग फिशिंग ईमेल और अन्य ऑनलाइन खतरों को पहचान नहीं पाएंगे.
  • अपने नेटवर्क और डिवाइस को प्रोटेक्ट करने के लिए एंटीवायरस प्रोग्राम, फायरवॉल और अन्य सिक्योरिटी टूल्स का इस्तेमाल करें. आपके जरूरी डेटा का नियमित बैकअप लेते रहें. इन बैकअप फाइल्स को ऑफलाइन या फिर ऐसी जगह पर स्टोर करें जहां रैंसमवेयर इन फाइल्स को एक्सेस न कर पाए.
  • रैंसमवेयर अटैक करने वाले आपकी जरूरी फाइल्स को एक्सेस कर लॉक लगा देते हैं और फाइल को अनलॉक करने के बदले मोटी रकम मांगते हैं. लेकिन कुछ साइबर सिक्योरिटी कंपनियां हैं जो डिक्रिप्शन टूल भी ऑफर करती हैं जिसकी मदद से आप अटैक करने वाले को पैसे देने के बजाय कंपनी को कम पैसे देकर भी अपनी फाइलों को अनलॉक करवा सकते हैं.
  • कानून प्रवर्तन एजेंसियों (Law enforcement agencies) के पास रैंसमवेयर से निपटने के लिए संसाधन और एक्सपीरियंस होता है. ऐसे में रैंसमवेयर अटैक होते ही तुरंत अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करें जिससे कि अटैकर्स को पकड़ा जा सके.

Related Articles

Back to top button