ब्रेकिंग
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही: 162 शव बरामद, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लोग लापता;... रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि...
पंजाब

Police ने ड्रग्स व हथियार सहित 2 आरोपी किए काबू, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस माह 5 अप्रैल को गांव वड़ैच में हुई हत्या के प्रयास की घटना को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। बता दें कि, आरोपियों ने सुखजीत सिंह के घर पर गोलियां चलाई थीं।

जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर आदित्य ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को गांव वडैच में कुछ लोगों ने सुखजीत सिंह के घर पर फायरिंग की थी तथा फरार होने में सफल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, काहनूवान पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 333, 109, 324 (4), 3 (5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि इस संबंधी डीएसपी ग्रामीण की निगरानी में एक विशेष जांच दल के साथ कई पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान करने के बाद दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रिंकी पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी काला बाला तथा अजयपाल सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी काला बाला के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताश के आधार पर पिस्तोल 32 बोर-4, मैगजीन -4 और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच दौरान यह भी बात सामने आई कि आरोपी नशा तस्करी का अवैध धन्धा करते है तथा इनसे 258 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले की जांच अभी जारी है तथा और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button