ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ममता बनर्जी के समर्थन में दिए गए बयान के बाद बंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है. कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय विधान भवन के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर कथित तौर पर कालिख पोत दी गई. तस्वीर के नीचे लिखा है ‘तृणमूल का दलाल’. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा की और तुरंत ही होर्डिंग्स को वहां से हटा दिया गया है. उसके बाद पोस्टर को दूध से धोया गया.

बता दें कि विधान भवन की बाहरी दीवार पर कांग्रेस के तीन होर्डिंग्स लगाए गए हैं. उन पर कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ ही कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी तस्वीर थी. अचानक कांग्रेस कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि पोस्टर में खरगे को तस्वीर पर किसी ने कालिख लगा दी है और उस पर ‘टीएमएस का दलाल’ लिख दिया है.

पोस्टर पर किसने कालिख पोती, हालांकि इसका खुलासा नहीं हो सका, लेकिन जब सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजर उस पर पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में होर्डिंग हटा दिया और कालिख पोछी गई और फिर से दूध से पोस्टर को धोया गया.

खरगे के बयान से नाराजगी

दरअसल, हाल ही में इंडिया अलायंस में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की स्थिति ने हलचल मचा दी है. ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, ”इंडिया एलायंस मेरे द्वारा बनाया गया था. मैं गठबंधन में हूं और रहूंगी. कई लोगों ने मुझे गलत समझा है.” लेकिन ममता बनर्जी के बयान के बाद अधीर रंजन चौधरी ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि हवा का रूख बदल रहा है. इस कारण वह अब इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की बात कह रही हैं.

ममता पर अधीर-खरगे आमने-सामने

लेकिन अधीर रंजन चौधरी के बयान आने के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान देते हुए कहा कि वह (ममता) गठबंधन में हैं, यह तय है. और अधीर चौधरी कोई निर्णय लेने वाले नहीं हैं, निर्णय लेने के लिए कांग्रेस पार्टी और आलाकमान है. हम जो तय करेंगे वही होगा. हम जो कहते हैं उसे मानना ​​चाहिए. अगर कोई सहमत नहीं है, तो वे बाहर जा सकते हैं.

इस तरह से ममता बनर्जी के साथ सियासी रिश्ते को लेकर खरगे और अधीर चौधरी आमने-सामने आ गये थे. खरगे के बयान के बाद अधीर रंजन चौधरी का भी बयान आया था. उस बयान में उन्होंने कहा कि वह भी कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य हैं और वह कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

Related Articles

Back to top button