ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
दिल्ली/NCR

दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मामले में को लेकर आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि स्वाति मालीवाल ने जब 112 पर कॉल किया तो पुलिस ने इसकी जानकारी मीडिया को भी दे दी. 112 पर न जाने कितनी कॉल आती हैं, लेकिन स्वाति मालीवाल के मामले में जीडी एंट्री शेयर की गई है. इसका मतलब है कि पुलिस ने इसमें रुचि दिखाई.

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विभव कुमार ने खुद दिल्ली को मेल भेजकर पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा था. वो मुख्यमंत्री से मिलने के बाद खुद पुलिस से मिले. तब पुलिस ने कहा कि आपकी और स्वाति मालीवाल की शिकायत पर बात करनी है लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. इस मामले में दिल्ली पुलिस एक और झूठ फैला रही कि सीसीटीवी नहीं मिल रही है, जबकि कल ही पुलिस डीवीआर लेकर के गई है. इसके बाद भी वो झूCठ बोल रही है.

एफआईआर की कॉपी पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा कि 354 के मामले में एफआईआर की कॉपी नहीं दी जाती है, लेकिन कॉपी हर जगह शेयर कर दी गई है. यहां तक की शिकायत कर्ता को एफआईआर की कॉपी बाद में मिली. आम आदमी पार्टी को तो मिली ही नहीं. दिल्ली पुलिस ईडी की तरह व्यवहार कर रही है. मामले में जो चीज हमारे पक्ष में हैं, उसे छिपा रही है और जो विरोध में है उसे दिखा रही है.

पुलिस सीसीटीवी और डीवीआर लेकर गई

दिल्ली पुलिस द्वारा आज भी मुख्यमंत्री आवास से कुछ डिवाइस सीज करने पर मंत्री ने कहा कि 25 मई तक कुछ तो खबर चलेगी. इनकी कोई जवाबदेही तो नहीं है. ये लोग सूत्रों के हवाले से झूठ चलवाते रहे. वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा डीवीआर का फुटेज न मिलने के दावे पर उन्होंने कहा कि जो घटना, जहां की बताई गई वहां CCTV कैमरा नहीं था तो वहां की फुटेज कैसे मिलेगी. पुलिस कल भी फुटेज लेकर के गई थी. आज अंदर की सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर लेकर गई है.

‘दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है’

बीजेपी की ओर से विभव कुमार की तुलना शाहजहां से करने पर दिल्ली के मंत्री ने कहा कि कौन शाहजहां हैं ये उन्हें नहीं पता है. सीसीटीवी फुटेज को लेकर दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है. वो तो घर के प्राइवेट हिस्से की भी सीसीटीवी फुटेज लेकर गई है. डाइनिंग एरिया और सीएम आवास के कॉमन एरिया की भी फोटो लेकर गई है. ड्राइंग रूम में कोई सीसीटीवी कैमरा ही नहीं है, पुलिस झूठ फैला रही है.

Related Articles

Back to top button