ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार

जबलपुर। आदतन अपराधियों के मंसूबे कितने बुलंद है यह रविवार की रात को नजर आया। बदमाश खुलेआम चाइनीज चाकू हवा में लहराते हुए सड़क पर निकले। जो मिला उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर बदमाशों ने एक के बाद एक दस वार किए। रांझी चौधरी मोहल्ला में व्यापारी रात में पत्नी के साथ टहल रहा था। बदमाश सरेआम ऐलान कर रहे थे कि जो भी घर के बाहर है वो अंदर चले जाए। बदमाशों की चेतावनी को व्यापारी ने अनसुना किया तो उस पर वार कर दिया। पत्नी ने बीच बचाव किया उसे भी हाथ में चाकू लगा।

पैसे नहीं दिए तो दिग्यांग गोलू चौधरी पर चाकू से हमला किया

 

रविवार की रात करीब 11 बजे हुई। पहले बदमाश संजू लोधी ने अपने दो साथी आजाद और राज के साथ दिग्व्यांग गोलू चौधरी से पैसे की मांग सड़क पर निकले दिव्यांग से की। उसने पैसे नहीं दिए तो दिग्यांग गोलू चौधरी पर चाकू से हमला किया। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे गोलू के मामा सुनील चौधरी पर भी आरोपितों ने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया।

 

पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसके हाथ में भी चाकू लग गया

किराना दुकान संचालक पंकज चौधरी अपनी पत्नी गंगा के साथ घर के बाहर टहल रहा था। उसने बदमाशों की बात नहीं सुनी तो बदमाश नाराज हो गए और पंकज को पकड़कर उसके सिर पर दस वार चाकू से किए। पति पर चाकू से हमला करते हुए पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसके हाथ में भी चाकू लग गया। इसके बाद मौके से फरार होकर आरोपित आगे निकल आए। जहां पंकज चौधरी अपनी पत्नी के साथ सड़क पर टहलते मिला।

 

घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी को अनसुना करने से नाराज

 

आरोपितों ने घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी को अनसुना करने से नाराज होकर पंकज चौधरी पर भी चाकू से हमला किया। घायल पंकज को तत्काल रांझी अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। रांझी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि आरोपित संजू लोधी शातिर अपराधी है उसे और उसके साथियों को पकड़ने लिए टीम बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button