ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग

इंदौर। इंदौर में 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। मतों की गणना नेहरू स्टेडियम में की जाएगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने नेहरू स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के संबंध में की जा रही तैयारियों जानकारी ली। इंदौर जिले में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतों की गणना होगी।

नेहरू स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना की जाएगी। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में होगी। बताया गया कि मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार कुल 169 टेबलें लगाई जाएंगी। इन टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी होगी।

ऐसे होगी मतगणना

 

इंदौर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-6, इंदौर-एक के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-8, इंदौर-दो के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-7, इंदौर-तीन के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नंबर-9, इंदौर-चार के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-2, इंदौर-5 के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-3, राऊ के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-एक, सांवेर के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-5, तथा डॉ. अम्बेडकर नगर महू के मतों की गणना भू तल के हॉल नंबर-4 में की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र अनुसार टेबल

 

मतगणना विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 20 टेबलों पर 15 राउंड में होगी। वहीं इंदौर-एक में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, इंदौर-दो में 21 टेबलों पर 15 राउंड में, इंदौर-तीन में 14 टेबलों पर 14 राउंड में, इंदौर-चार में 14 टेबलों पर 16 राउंड में, इंदौर-5 में 21 टेबलों पर 19 राउंड में, राऊ में 21 टेबलों पर 17 राउंड में, सांवेर में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 18 टेबलों पर 16 राउंड में पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button