ब्रेकिंग
IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी
देश

साउथ-ईस्ट दिल्ली के DCP चिन्मय बिस्वाल पर गिरी EC की गाज, हुआ तबादला

चुनाव आयोग के निर्देश पर दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल को तत्काल प्रभाव से रविवार को हटा दिया गया। आयोग ने शाहीन बाग और जामिया की घटनाओं को देखते हुए आज यह फैसला किया। श्री बिस्वाल को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। वह अब गृह मंत्रालय को रिपोटर् करेंगे।
PunjabKesari
आयोग ने जिले के सबसे वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश को अगले आदेश तक जिले के पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा है कि गृह मंत्रालय या दिल्ली पुलिस आयुक्त नियमित डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) के रूप में उपयुक्त अधिकारी की पोस्टिंग करने के लिए तीन नामों का एक पैनल चुनाव आयोग को भेज सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन स्थल के पास 48 घंटे के भीतर दिनदहाड़े गोली चलने की घटना के बाद आयोग ने अतिरिक्त सतकर्ता बरतते हुए सख्त कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने चिन्मय बिस्वाल को पद से हटाने को लेकर हाल की स्थिति का हवाला दिया है।

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग श्री बिस्वाल के काम से खुश नहीं था। आयोग के तीन सदस्यीय दल ने हाल में शाहीन बाग में मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button