ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
उत्तरप्रदेश

एटा: प्रधान ने BDO पर किया हमला, 36 घंटे में बुलडोजर से ढहाया आरोपी का मकान

उत्तर प्रदेश के एटा में ग्राम प्रधान ने बीडीओ पर जानलेवा हमला कर दिया. जिला प्रशासन ने 36 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान के घर को बुलडोजर से जमींदोज किया है. जिस घर को तोड़ा गया है वह ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया था. आरोपी प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर अवागढ़ बीडीओ की कार के आगे बुलडोजर लगाकर उसे रोक दिया था. आरोपियों ने बीडीओ को गाड़ी से बाहर निकालकर लाठी डंडों से पीटा. उनके ऊपर फायरिंग भी की थी.

आरोपी प्रधान और उसके साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. ग्राम प्रधान द्वारा बीडीओ की पिटाई और जानलेवा हमले से जिले में हड़कंप मच गया. आरोपी प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी प्रधान पर पहले भी पुलिस पर कई बार हमला करने के आरोप हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया था, जिसे प्रशासन द्वारा ध्वस्त करा दिया गया.

बुलडोजर लगाकर रोकी बीडीओ की गाड़ी

जिले की अवागढ़ ब्लाक पर मोहम्मद जाकिर बीडीओ के पद पर तैनात हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को कार से एटा जिला मुख्यालय से वापस खंड विकास कार्यालय अवागढ़ आ रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी बाईपास स्थित सेंट पॉल्स स्कूल पर पहुंची तभी वहां बुलडोजर के साथ ग्राम पंचायत नगला खना का प्रधान सत्येन्द्र यादव अपने साथियों के साथ खड़ा था. उसने बीडीओ की गाड़ी के आगे बुलडोजर लगा दिया.

लाठी डंडों से की पिटाई

आरोप है कि जान से मरने की नीयत से आरोपियों ने बीडीओ को कार से बाहर निकालकर उन्हें लाठी डंडों से पीटा. फायरिंग कर आरोपी मौके से फरार हो गए. मारपीट में बीडीओ को गंभीर चोट आईं. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. बीडीओ ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी. पुलिस को तहरीर देकर आरोपी प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. उसके खिलाफ जांच बैठाई गई.

अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

आरोपी ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए हुआ था. एटा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर आरोपी ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव के अवैध घर पर SDM जलेसर जगमोहन गुप्ता और तहसीलदार फौजदार राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे. मंगलवार की रात बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया.

Related Articles

Back to top button