ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

एप से महिला टीचर की आवाज में बात… ऐसे लड़कियों को बुलाते, 7 छात्राओं से रेप; 3 अरेस्ट

मध्य प्रदेश के सीधी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों ने आवाज बदलने वाली एप का इस्तेमाल कर छात्राओं से बात कर मिलने बुलाया और फिर उनके साथ रेप किया. आरोपी कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में छात्रों से बात करके स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज के नाम पर बुलाते थे. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल लिए हैं.

इस मामले की सभी पीड़ित छात्राएं एसटी कैटेगिरी की है. आरोपी उन कॉलेज को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है. एक पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद जांच में जुटी पुलिस की टीम ने लोकेशन ट्रेस कर मुख्य आरोपी को पकड़ा. पुलिस की जांच में पता चला कि मामले में दो लोग और भी शामिल हैं.

हुए तीनों अरेस्ट

पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (उम्र 30 साल) उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है. ब्रजेश की दो शादियां हुईं हैं. उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था. दूसरी पत्नी से उसे एक बच्ची है. आरोपी पेशे से मजदूर है. उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाली एप की जानकारी ली और एप मोबाइल पर इंस्टॉल किया. इसके बाद से उसने छात्राओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

पूछताछ जारी

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अभी तक 7 छात्राओं से रेप की बात कबूली है. इनमें से 4 छात्राओं ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस की माने तो पीड़ताओं की संख्या और ज्यादा हो सकती है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है.

ऐसे फंसाते थे छात्राओं को

आरोपी एप के जरिए कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते थे और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज मंगवाने के नाम पर सुनसान जगह बुलाते थे. उन्हें शक न हो पाए इसके लिए छात्रों को पहले ही बता दिया जाता कि उन्हें तय जगह पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा, जो कि उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा.

Related Articles

Back to top button