ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लाइफ स्टाइल

वॉर्मअप करना क्यों है जरूरी, जान लिया तो कभी नहीं करेंगे स्किप

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि इसे सही तरह से किया जाए. छोटी-छोटी बातों को अगर ध्यान में न रखा जाए तो वर्कआउट से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है. इन्हीं कॉमन मिस्टेक्स में से एक है कि वॉर्मअप न करना. बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो वर्कआउट से पहले अक्सर वॉर्मअप को स्किप कर देते हैं. इस वजह से सेहत को कई बार काफी गंभीर नुकसान भी हो जाते हैं. अगर आप भी सीधे वर्कआउट करने लगते हैं तो जान लें कि वॉर्मअप करना कितना जरूरी होता है?

वॉर्मअप से भले ही कैलोरी बर्न करने का इतना संबंध न हो लेकिन वॉर्मअप मतलब, शरीर को वर्कआउट के लिए तैयार करना. अगर अपने वर्कआउट को इफेक्टिव बनाना हो और खुद को हेल्दी रखना हो तो वॉर्मअप कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए. तो चलिए जान लेते हैं कि वार्मअप करने की सलाह क्यों दी जाती है.

मांसपेशियों में चोट लगने की संभावना होती है कम

वॉर्मअप में हल्की स्ट्रेचिंग एक्टिविटी की जाती हैं ताकि मसल्स की इलास्टिसिटी इंप्रूव (मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ता) हो. इससे हैवी वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में चोट लगने की संभावना कम हो जाती है.

बेहतर तरीके से कर पाएंगे परफॉर्म

वॉर्मअप करने से आप बेहतर तरीके से वर्कआउट परफॉर्म कर पाते हैं, क्योंकि स्ट्रेचिंग के दौरान जॉइंट्स में मूवमेंट होती है और इस तरह से वर्कआउट करने में परेशानी नहीं आती है.

दिल के लिए है जरूरी

वॉर्मअप करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है और शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी बढ़ता है. इसके अलावा शरीर का तापमान भी बैलेंस करने में हेल्प मिलती है. इससे न सिर्फ बॉडी बल्कि आपका दिल भी वर्कआउट के लिए तैयार होता है.

फिजिकली ही नहीं मेंटली भी होते हैं तैयार

बॉडी वॉर्मअप न करने से आप न सिर्फ फिजिकली एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाते हैं, बल्कि इससे मानसिक रूप से भी वर्कआउट के लिए तैयार होने में मदद मिलती है.

Related Articles

Back to top button