ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: अरहान खान का झलका दर्द, कहा- टीआरपी के लिए मेरी पर्सनल जिंदगी को घसीटा गया

नई दिल्ली। बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे अरहान खान ज्यादा दिन तक घर में एंटरटेनमेंट नहीं कर पाए थे। यहां तक कि घर के अंदर की छोटी सी जर्नी में सिर्फ झगड़े और विवाद ही शामिल रहे। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी हर किसी को पता चल गया। अब अरहान शो में जाने के बाद उनके सामने आई परिस्थितियों से खुश नहीं हैं और इससे काफी निराश भी हैं।

हाल ही में एक प्रोमो में दिखाया गया था कि हिमांशी खुराना आसीम रियाज और विशाल आदित्य सिंह से बात कर रही हैं और कह रही हैं कि अरहान उनके सामने रो रहा था और रश्मि-सिद्धार्थ की दोस्ती को लेकर परेशान था। इस पर अरहान ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हिमांशी मेरी बहन की तरह है और उन्होंने जो कहा वो चिंता की बात नहीं है और मैं उसपर कोई कमेंट नहीं करुंगा।

वहीं रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती को लेकर अरहान ने कहा कि यह रश्मि की तरह अच्छी पहल है। यह अच्छी रणनीति है और इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही अरहान को लगता है कि शो में उनकी और पारस छाबड़ा की पर्सनल लाइफ को बिना किसी वजह और सबूत के टीआरपी के लिए लाया गया। साथ ही अरहान खान ने पारस छाबड़ा की अपने लिए खड़े रहने को लेकर तारीफ भी की।

बता दें कि रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि रश्मि ने अपना मन बना लिया है और वह अरहान खान से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। इसके अलावा उन्होंने हिमांशी और देवोलीना को मैसेज दिया है कि वह अपने परिवार और टीम को यह संदेश दे कि वह अब अरहान खान के साथ नहीं रहना चाहती है। घर से बाहर निकलने के पहले ही उन्होंने आधिकारिक तौर पर अरहान खान को छोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button