ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

थाना प्रभारी की कार ने सफाईकर्मी को कुचला, ढलान पर लुढ़की कार, दो थानेदार सस्पेंड..

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में थाना प्रभारी की कार ढलान पर आगे की तरफ चली गई और एक सफाई कर्मचारी को कुचल दिया। आपको बता दें की सफाई कर्मचारी के हाथ और पैर में चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती है और उसका अभी इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार का हैंडब्रेक लगाना भूल गया था। घटना सागर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र की है इस मामले में रविवार को एसपी ने देवरी और महिला थाने के प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है।

ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे थे दोनों थाना प्रभारी…

स्कॉर्पियो कार देवरी थाना प्रभारी की बताई जा रही है। देवरी और महिला थाना प्रभारी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक जुलाई से लागू होने जा रहे नए कानून की जिला मुख्यालय पर ट्रेनिंग चल रही है। 25 मई को महिला थाने के प्रभारी आनंद और देवरी थाना प्रभारी रोहित ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे और उनकी स्कॉर्पियो से एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को मिली थी।

स्कॉर्पियो कार का हैंडब्रेक लगाना ड्राइवर भूल गया। इसके बाद स्कॉर्पियो कार धीरे-धीरे आगे की तरफ चली गई और सफाई कर्मी प्रदीप को टक्कर मार दी। इस मामले पर एसपी अभिषेक तिवारी ने देवरी थाना प्रभारी रोहित और महिला थाने के प्रभारी आनंद सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

Related Articles

Back to top button