ब्रेकिंग
Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त...
मध्यप्रदेश

अजीब तरह का शौक पेट में हुआ दर्द तो पहुंची अस्पताल ,ऑपरेशन के बाद पेट से निकला कुछ ऐसा ,दंग रह गए डॉक्टर…

सतना।: मध्य प्रदेश के सतना जिले में अजीब तरह के शौक ने महिला की जान खतरे में डाल दी। 25 साल की महिला को तरह तरह के बालों को खाने का अजीब शौक लग गया। बाद में यह शौक महिला के लिए जानलेवा बन गया। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट के अंदर से ढाई किलो बाल का गुच्छा निकाला गया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय का है। महिला यूपी के महोबा जिले से आई थी। चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी ने महिला का आपरेशन कर महिला के आमासय से लगभग ढाई किलो बालों का गुच्छा निकाला गया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉ निर्मला गेहानी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जो केस होते हैं,जिनमे महिलाएं बाल खाती हैं। उन्हें मेडिकल की भाषा में ट्राइकोमेज्योर कहा जाता है। बाल खाने वाली महिलाएं अक्सर कम उम्र की होती हैं। साथ ही साइकेट्रिक भी होती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के अमूमन एक प्रतिशत मामले ही होते हैं। अभी तक मेरे सामने इस प्रकार के तीन केस आ चुके हैं। जिनमे एक 9 साल का बच्चा था,दूसरी एक 18 साल की लड़की का केस सामने आया था,और यह तीसरा केस 25 वर्षीय महिला का सामने आया है। महिला के 5 वर्षीय,2 वर्षीय और पांच माह के तीन बच्चे हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान लगी महिला को बाल खान की आदत ..

महिला को प्रेगनेंसी के दौरान बाल खान की आदत लगी। महिला जहां अपने बालों को तो खाती ही थी,साथ ही आसपास पड़े दूसरों के बालों को भी खा लेती थी। महिला को दूसरा बच्चा हो गया। जिसके बाद महिला ने बालों को खाना बंद कर दिया। इस के बाद महिला के पेट में दर्द रहने लगा पेट में दर्द के कारण महिला ने यूपी में डॉक्टरों को दिखाया और डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रा साउंड भी कराया गया।लेकिन पता नहीं चल पाया। बाद में महिला द्वारा जानकी कुण्ड चिकित्सालय में आकर वरिष्ठ सर्जन डॉ निर्मला गेहानी को दिखाया गया। डॉ गेहानी द्वारा महिला का सीटी स्कैन करवाया गया। तब जाकर सारी स्थित सामने आई। बालों को खाने की आदत के चलते महिला का आमासय बिल्कुल भर गया था। महिला खाना भी नहीं खा पा रही थी। डॉ निर्मला गेहानी के अनुसार ऐसी स्थित मे महिला की मौत भी हो सकती थी।

Related Articles

Back to top button