ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
विदेश

ब्राजील- इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष से मिले PM मोदी, जलवायु परिवर्तन पर की चर्चा

ओसाका: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर यहां इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग बैठक की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने, व्यापार तथा निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने व्यापार तथा निवेश, रक्षा एवं समुद्री मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

जी 20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन मोदी की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। यह दो दिवसीय सम्मेलन 29 जून को समाप्त होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि जी-20 शिखर सम्मेलन में दूसरे दिन की शुरुआत एक मूल्यवान मित्र से मुलाकात के साथ। मोदी ने राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ भारत-इंडोनेशिया सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ एक फलदायी बैठक की। व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्र, अंतरिक्ष और हिंद-प्रशांत पर सहयोग के विस्तार पर चर्चा की। इसके तुरंत बाद ही मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से मुलाकात की।

कुमार ने ट्वीट किया कि करीबी एवं बहुमुखी कूटनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने द्विपक्षीय संबंधों, जलवायु परिवर्तन, व्यापार, निवेश, कृषि और जैव-ईंधन में विशेष सहयोग को लेकर व्यापक चर्चा की।” प्रधानमंत्री आज तुर्की और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मोदी ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button