ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

राहुल वैद्य नेशनल टीवी पर करेंगे प्यार का इजहार, जानें- किसे कहेंगे दिल की बात

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अब धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ का भी नेशनल टीवी पर जिक्र होने लगा है। अब खबर आ रही है कि शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार करने वाले हैं। अब घर में ड्रामा, रोमांस और फ्रेंडशिप का तड़का भी लग रहा है। दरअसल, बिग बॉस के घर से एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल वैद्य कविता कौशिक और जैस्मीन भासीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि राहुल बता रहे हैं कि वो आने वाली 11 नवंबर को किसी स्पेशल को प्रपोज करने वाले हैं। खास बात ये भी है कि उन्होंने उस शख्स के बारे में बताया है कि 11 नवंबर को उनका जन्मदिन भी है। ऐसे में उनके फैंस अंदाजा लगा रहा है कि वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा परमार को उनके जन्मदिन यानी 11 नवंबर को प्रपोज कर सकते हैं। उनके 11 नवंबर कहने के बाद ही पता चला है कि दिशा परमार का जन्मदिन भी 11 नवंबर है

उन्होंने पहले कहा था, ‘ईमानदारी से, दिशा परमार सिर्फ एक अच्छी दोस्त हैं। हम कभी प्यार में नहीं थे और हमारे बीच कुछ भी चल रहा है। मेरी बहुत सी महिला मित्र हैं जिनके साथ मैं डिनर पर जाता हूं, लेकिन जब से दिशा फेमस हुई हैं, उनका नाम जोड़ा जाता है। मैंने अन्य महिला मित्रों के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, लेकिन जैसा कि वो प्रसिद्ध नहीं हैं तो मेरा नाम नहीं जोड़ा गया।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब भी मैं दिशा परमार के साथ तस्वीरें साझा करता हूं, तो लोग चर्चा करने लगते हैं कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा, हमने एक संगीत वीडियो भी साथ किया है जिससे हम जुड़े हुए हैं।’ अब देखना है कि राहुल वैद्य किसका नाम लेते हैं, क्या राहुल अपनी पुरानी किसी दोस्त को प्रपोज करते हैं या घर में से किसी एक का नाम लेते हैं…

Related Articles

Back to top button