ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...
देश

निर्भया केसः तिहाड़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब चारों दोषियों को एक साथ दी गई फांसी

निर्भया को आखिरकार सात साल बाद इंसाफ मिल ही गया। शुक्रवार सुबह तड़के सात बजे निर्भया के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। इससे पहले दोषियों को फांसी से बचाने के लिए वकील एपी सिंह की ओर से कई हथकंडे अपनाए गए। चारों दोषियों को फांसी से बचाने के लिए एपी सिंह के द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रुख अपनाया था। तिहाड़ जेल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब चार दोषियों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, इससे पहले 1982 में रंगा-बिल्ला को एक साथ फांसी दी गई थी।

निर्भया के चारों दोषियों विनय-मुकेश-पवन-अक्षय को फांसी देने के लिए तिहाड़ के फांसी घर के कुएं को चौड़ा किया गया था। जिस जेल में अभी ये चारों थे, उससे करीब 200 कदम की दूरी पर फांसी घर बना है जहां कड़ी सुरक्षा में उन्हें ले जाया गया था।

इन चारों की फांसी से पहले तिहाड़ जेल में इनको फांसी पर लटकाया जा चुका है।
1982: रंगा-बिल्ला

1983: मोहम्मद मकबूल भट्ट

1985: करतार सिंह-उजागर सिंह

1989: सतवंत सिंह-केहर सिंह

2013: अफजल गुरु

जहां पर फांसी दी जानी है, वहां 500 गज के एरिए में एक कुआं बना है जिसकी गहराई 12 फीट है। फांसी के वक्त जेल सुपरिडेंटेट, असिस्टेंट जेल सुपरिडेंटट, वार्डन और तमिलनाडु पुलिस के जवान मौके पर मौजूद होंगे। इसके अलावा मेडिकल अफसर, डीएण, एडीएम भी वहां रहेंगे।

  • दोषियों को सुबह 4 बजे चारों दोषियों को जगाया गया और चाय-नाश्ता दिया गया। हालांकि उन्होंने चाय नाश्ता नहीं किया।
  • सुबह 5 बजे दोषियों से आखिरी इच्छा पूछी गई
  • सवा 5 बजे दोषियों को सेल से निकालकर फांसी घर ले जाया गया, इस दौरान चेहरे पर काले कपड़े पहनाए गए।
  • फांसी पर लटकाने के आधे घंटे बाद इन्हें मृत घोषित किया गया
  • सुबह आठ बजे दीन दयाल हॉस्पिटल में चारों का पोस्टमार्टम होगा
  • डॉ. बीएन मिश्रा शवों का पोस्टमार्टम करेंगे
  • पोस्टमार्टम के बाद शवों परिजनों को सौंपे जाएंगे

Related Articles

Back to top button