ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
महाराष्ट्र

राहुल गांधी ने तिजोरी से निकाली ये चीजें, बीजेपी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का बताया मतलब

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज यानी सोमवार को आखिरी दिन है. महा विकास अघाड़ी (MVA) से लेकर महायुति तक के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर वार किया और उसके ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का मतलब समझाया. इस दौरान राहुल ने तिजोरी (बॉक्स) से ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का पोस्टर निकाला.

राहुल ने समझाया ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मतलब

इसके अलावा राहुल ने उस बॉक्स से गौतम अडाणी और पीएम मोदी की भी फोटो निकाली और उसे एकसाथ दिखाई. कांग्रेस नेता ने धारावी की भी तस्वीर दिखाई. इस दौरान राहुल ने कहा कि पीएम मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं. सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है? इसका जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं. वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है.धारावी का भविष्य सेफ नहीं है. एक के लिए धारावी को खत्म किया जा रहा है. धारावी की जमीन छीनी जा रही है.

दो अरब पति और गरीब के बीच का चुनाव

राहुल ने कहा कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है. महाराष्ट्र का चुनाव गरीबों और चंद अरबपतियों के बीच का चुनाव है. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उन्हें मिले. करीब 1 लाख करोड़ रुपए एक अरबपति को देने की तैयारी है. कांग्रेस पार्टी की सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों , बेरोजगारों की मदद हो. राज्य के लिए महंगाई, बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं.

राहुल ने कहा कि हम महाराष्ट्र में जाती जनगणना करवाएंगे. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में भी बोल चुके हैं कि जाती जनगणना कराएंगे, जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी. हमारी सरकार बनी को 25 लाख का हेल्थ बीमा देंगे. ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे. 50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे. किसानों का कर्ज माफ करेंगे. बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे. महंगाई पर रोक जरूरी है.

Related Articles

Back to top button