ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में घुटन! हवा के मामले में ‘स्वर्ग’ हैं ये 16 शहर, संजीवनी से कम नहीं आबोहवा

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. दिल्ली के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार पहुंच चुका है. जहरीली हवा से आंखों में जलन और घुटन महसूस हो रही है. हालांकि, इन सबके बीच भारत में 16 ऐसे शहर हैं, जहां की हवा आपके फेफड़ों में जान भर देगी. यहां सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से भी कम है.

मिजोरम की राजधानी आइजोल है. यहां सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 16 दर्ज किया गया. इसके अलावा मध्यप्रदेश के मैहर में हवा की गुणवत्ता अच्छी है. यहां एक्यूआई 43 दर्ज किया गया. इसके अलावा असम के नागांव में 30, केरल के तिरुवनंतपुरम में 48 और त्रिशूर में 44 दर्ज किया गया.

कर्नाटक के इन 5 शहरों में AQI 50 से भी कम

कर्नाटक में बागलकोट शहर है. यहां एक्यूआई 42 दर्ज किया गया. विजयपुरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार को 37 दर्ज किया गया. शिवमोग्गा में 47 और बागलकोट में 42 दर्ज किया गया. वहीं, उडुपी में एक्यूआई 42 दर्ज किया गया. एक्यूआई 0-50 के बीच रहे तो अच्छा, 51-100 के बीत मध्यम, 101-150 संवेदनशील , 201-300 के बीच खराब और 301-400 के बीच बहुत खराब मानी जाती है. इससे ऊपर अगर एक्यूआई रहे तो हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में मानी जाती है.

Related Articles

Back to top button