ब्रेकिंग
तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ...
देश

कोरोना वायरस महामारी के बीच योगी सरकार अयोध्या में कराएगी भव्य मेले का आयोजन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक ओर सभी राज्य सरकारें एहतियात बरत रहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में एक बड़ा आयोजन करने की तैयारी कर रही है। योगी सरकार ने राम नवमी के मौके पर अयोध्या में एक बड़े मेले का आयोजन कराने की मंजूरी दे दी है। आश्चर्य की बात यह है कि केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस पर एडवाइजरी जारी करने के बावजूद इस मेले का आयोजन कराने का फैसला किया है।

बता दें कि अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सरकार से COVID-19 महामारी को देखते हुए इस आयोजन को रद्द करने का अनुरोध किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया, “हमारे पास इतनी बड़ी संख्या में लोगों को स्क्रीन करने के लिए आवश्यक संसाधन नहीं हैं।”

वहीं, सरकार के सूत्रों ने कहा कि योगी सरकार इस पर पीछे हटने के मूड़ में नहीं है।  उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन हर साल होता है और इसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस अयोध्या में इस साल यह समारोह और भी विशेष होने वाला है। सरकार के आगे बढ़ने के बाद, जिले के अधिकारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सरकार “COVID-19 के आगे प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करेगी।”

जिला प्रशासन ने दावा किया है मेले के आयोजन की पहले ही सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं, अयोध्या के एक अधिकारी ने कहा कि भक्तों को मास्क पहनने और “वायरस के प्रसार को रोकने के लिए” से अवगत कराया जाएगा। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा, मंदिर निर्माण समिति के सदस्य ने भी यूपी सरकार के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, “यह परंपरा का हिस्सा है और हम सावधानी बरतेंगे लेकिन रामनवमी के मेले को रद्द करने की कोई योजना नहीं है। जिला प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button