ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
खेल

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, 172 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स व निफ्टी में भी तेजी

पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बीच शेयर बाजार में थोड़ी राहत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को हरे निशान पर खुले। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 172.59 अंक यानी 0.61 प्रतिशत पर 28460.82 अंक पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.60 अंक चढ़कर 8333.55 पर कारोबार कर रहा है।

नुकसान पर बंद हुआ था बाजार 
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका में निवेशक सुरक्षित विकल्पों को तरजीह दे रहे हैं। वीरवार को सेंसेक्स 581 अंक से अधिक टूट कर 28,288.23 अंक पर बंद हुआ था। प्रमुख तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में एशिया के अन्य बाजारों की तरह ही गिरावट रही। इसी प्रकार निफ्टी 205.35 अंक यानी 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,263.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 7,900 के स्तर से नीचे चला गया था। कारोबारियों के अनुसार कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर डॉलर के मुकाबले 75 को पार कर गया। इससे बाजार धारणा और प्रभावित हुई।

यह शेयर रहे नुकसान में 
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें 10.24 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। उसके बाद क्रमश: मारुति (9.85 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (9.50 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (9.28 प्रतिशत), टेक महिंद्रा (8.43 प्रतिशत) और ओएनजीसी (7.35 प्रतिशत) का स्थान रहा। वहीं लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और हीरो मोटो कार्प में 7.50 प्रतिशत तक की तेजी आयी। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टाक ब्रोकर्स के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव की चिंता के बीच वैश्विक बाजरों में गिरावट आयी और उतार-चढ़ाव देखा गया।

Related Articles

Back to top button