ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
उत्तरप्रदेश

सुसाइड से पहले मौत का स्टेटस, जालौन में 2 युवकों के ने जहर खाकर जान दी

उत्तर प्रदेश के जालौन में दो दोस्तों ने मंगलवार देर रात सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. दोनों दोस्तों ने अपनी जान देने से पहले स्टेटस भी लगाया था. सिर्फ स्टेटस ही नहीं दोनों दोस्त ओशो को बहुत सुनते थे. मरने से पहले भी दोनों ने ओशो को सुना फिर सल्फास खा लिया और जान दे दी. घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के कर्बला के मैदान की है.

शनिवार देर रात को कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज के नुमाइश मैदान इलाके के रहने वाले मेडिकल संचालक अमन वर्मा ने अपने साथी आलमपुर के रहने वाले बालेन्द्र पाल के साथ कर्बला के मैदान में सल्फास खाकर अपनी जान दे दी, जिसमें बालेंद्र की तो मौके पर मौत हो ही गई, जबकि अमन की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को फोन करके सूचना दी.

इलाज होने से पहले ही हो गई मौत

फोन आने पर परिजन तुंरत उसके पास पहुंचे और दोनों को लेकर तत्काल इलाज के लिए कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, मगर अमन की इलाज होने से पहले ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने फॉरेंसिंक टीम के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है की आखिर दोनों की आत्महत्या का कारण क्या था.

ओशो को सुनते थे दोनों दोस्त

जांच के दौरान पता चला कि अमन और बालेंद्र में गहरी दोस्ती थी, अमन मेडिकल स्टोर का संचालन करता था. अमन और बालेंद्र ओशो के प्रवचन सुनते थे और उनसे काफी प्रभावित थे और अक्सर कर्बला के मैदान में जाते थे. उन्होंने मंगलवार रात को भी कर्बला के मैदान में जाकर ओशो का प्रवचन सुना था और उसके बाद जहर खा लिया. जहर खाने से पहले ही अमन और बालेंद्र ने सोशल मीडिया में मरने वाले स्टेट्स लगाए थे. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Related Articles

Back to top button