ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

शाहरुख खान ने जो बोला वो कर दिखाया, चैंपियन बनते ही निभाया अपने खिलाड़ी से किया वादा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 के बाद 26 मई को तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर 10 साल के सूखे को खत्म किया. टीम के मालिक और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान समेत पूरी टीम इस जीत से काफी भावुक दिखे. फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद उनकी टीम ने जमकर सेलिब्रेशन किया. इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी टीम के खिलाड़ी से 27 दिन पहले किए हुए वादे को निभाया. केकेआर के चैंपियन बनते ही सबके सामने उन्होंने वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी.

शाहरुख ने क्या वादा किया था?

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में शाहरुख खान का भी बहुत योगदान रहा. भले ही एक खिलाड़ी के तौर पर वो हिस्सा नहीं लेते, लेकिन जब बात अपने खिलाड़ियों और टीम को सपोर्ट करने की आती है तो वो कभी पीछे नहीं हटते हैं. शाहरुख की इस क्वालिटी के लिए खुद टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर और खिलाड़ी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं. आईपीएल के फाइनल में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसका खुलासा उन्हीं के टीम के खिलाड़ी हर्षित राणा ने किया है. बीसीसीआई ने हर्षित को फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन के लिए दोषी ठहराते हुए एक मैच का बैन लगाया था. अब उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया है कि बैन होने के बाद वो काफी उदास थे. हर्षित ने आगे खुलासा किया उन पर बैन लगने के बाद शाहरुख खान उनके पास आए थे और वादा किया कि ये सेलिब्रेशन पूरी टीम ट्रॉफी के साथ करेगी. शाहरुख ने कोलकाता के चैंपियन बनने के बाद अपने वादे को पूरा किया. सभी खिलाड़ियों ने पोडियम पर ट्रॉफी के साथ इसी अंदाज में सेलिब्रेट किया. इससे साफ पता चलता है कि शाहरुख को अपने खिलाड़ियों की कितनी चिंता है.

क्या है हर्षित राणा का ‘फ्लाइंग किस’ विवाद?

हर्षित राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 के एक मैच मयंक अग्रवाल को आउट किया था. इसके बाद उन्होंने मयंक को देखते हुए फ्लाइंग किस के साथ विदाई दी थी. इस वाकये के बाद बीसीसीआई ने सजा के तौर पर मैच फीस से 60 प्रतिशत हिस्सा काट लिया था. इसके बाद हर्षित ने 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिर से इस सेलिब्रेशन को दोहराया और इस बार उनके सेलिब्रेशन के निशाने पर अभिषेक पोरेल थे. बीसीसीआई ने इस बार सख्त एक्शन लेते हुए हर्षित राणा को लेवल 1 को दोषी ठहराया और एक मैच के लिए बैन लगा दिया.

आईपीएल 2024 हर्षित के लिए बहुत ही शानदार गुजरा. फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. उन्होंने नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासन का दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया था. वहीं पूरे सीजन में उन्होंने 13 मैच खेलकर 19 चटकाए और इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9 की रही.

Related Articles

Back to top button