ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

RSS के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय का समापन 10 जून को, मोहन भागवत देंगे संदेश

आरएसएस के कार्यकर्ता विकास वर्ग (द्वितीय) का समापन समारोह 10 जून, 2024 को होगा. समापन समारोह का समय शाम 6.30 बजे निर्धारित किया गया है. यह समारोह रेशिमबाग, नागपुर में संपन्न होगा. जानकारी के मुताबिक इस समारोह के मुख्य अतिथि महंत गुरुवर्य श्री रामगिरी जी महाराज (पीठाधीश श्रीक्षेत्र गोदावरी धाम,बेट सराला) होंगे. समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन भी होगा. वो शिक्षार्थी को संदेश देंगे.

इस दौरान वर्ग में देशभर से 936 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं. इसे संगठन में प्रशिक्षण का आखिरी चरण माना जाता है. प्रारंभ में इसका नाम तृतीय वर्ष प्रशिक्षण वर्ष था लेकिन बाद में इसमें परिवर्तन किया गया.

संघ प्रशिक्षण की नई रचना

इस साल से संघ शिक्षा वर्ग की रचना में नये पाठ्यक्रम को जोड़ा गया है. पहले संघ प्रशिक्षण की रचना में-7 दिनों का प्राथमिक शिक्षा वर्ग, 20 दिनों का प्रथम वर्ष, 20 दिनों का द्वितीय वर्ष और 25 दिनों का तृतीय वर्ष होता था. अब नवीन रचना में 3 दिनों का प्रारम्भिक वर्ग, 7 दिनों का प्राथमिक शिक्षा वर्ग होता है. वहीं 15 दिनों का संघ शिक्षा वर्ग और एक कार्यकर्ता विकास वर्ग-20 दिनों का और 25 दिनों का दूसरा कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 का होगा. इन वर्गों में खासतौर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है.

17 मई को हुई थी शुरुआत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग समारोह की शुरुआत नागपुर के डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर के महर्षि व्यास सभागार में 17 मई से हुई थी. इस दौरान इकबाल सिंह, सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपालजी और पालक अधिकारी पराग अभ्यंकर जी उपस्थित थे. उन्होंने भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का आगाज किया. इस दौरान सह सरकार्यवाह द्वय मुकुंदजी और रामदत्त चक्रधर भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button